Home कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर फिर लगा लंबा जाम, इमली छापर रेलवे फाटक से...

कुसमुंडा मार्ग पर फिर लगा लंबा जाम, इमली छापर रेलवे फाटक से शिव मंदिर चौक तक वाहनों की कतार

21
0
कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कुसमुंडा।
कुसमुंडा क्षेत्र में सोमवार की शाम एक बार फिर लोगों को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इमली छापर रेलवे फाटक से लेकर शिव मंदिर चौक तक भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा।
— भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग बनी कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार जाम लगने का मुख्य कारण कोयला लोड ट्रेलरों का सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ा होना बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में भारी वाहन सड़क के किनारे खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
— राहगीरों को करना पड़ा परेशानी का सामना
जाम के कारण क्षेत्र से गुजरने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
— स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय लोगों ने खुद आगे आकर वाहनों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
— बार-बार बनती है जाम की स्थिति
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुसमुंडा मार्ग पर इस तरह की स्थिति अक्सर बनती रहती है। सड़क किनारे भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
— प्रशासन से कार्रवाई की मांग
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े होने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here