Home मनोरंजन धुरंधर’ का दुनिया में डंका: फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम...

धुरंधर’ का दुनिया में डंका: फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने मॉर्निंग वॉक में की फिल्म पर चर्चा

10
0

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाल देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस फिल्म के बारे में चर्चा की है। दोनों नेता मॉर्निंग वॉक के दौरान इस फिल्म पर चर्चा करते हुए नजर आए हैं।

वीडियो क्लिप में फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी लंदन यात्रा के दौरान अपनी पत्नियों के साथ पार्क में जॉगिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान मार्क कार्नी ने स्टब से भारत में इंस्टाग्राम पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में पूछा। इस पर फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि ‘धुरंधर’ देखने के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद उन्हें यह लोकप्रियता मिली। फिल्म की कहानी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसे देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इसमें दिखाया गया विषय बिल्कुल भी कोई खेल नहीं है, उनका इशारा आतंकवाद और खुफिया अभियानों की ओर था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक एक्स यूजर ने कहा, “दो समृद्ध लोकतंत्रों के नेताओं को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बारे में बात करते देखना बहुत अच्छा लगा।” एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “क्या आप लोग ‘धुरंधर’ के बारे में बात कर रहे हैं? तो मुझे भी इस चर्चा में शामिल कर लो।” एक अन्य भारतीय सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, “बधाई हो @AdityaDharFilms @yamigautam @jiostudios. कनाडा के प्रधानमंत्री ‘धुरंधर’ पर चर्चा कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here