Home चर्चा में चाँदो वनपरिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी मशीन जब्त… ...

चाँदो वनपरिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी मशीन जब्त… चुनचुना बीट में वन विभाग की दबिश, अतिक्रमणकारियों पर कसेगा शिकंजा

53
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
(चाँदो)। वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चाँदो वन परिक्षेत्राधिकारी आलोक जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने चुनचुना बीट क्षेत्र में दबिश देकर अवैध कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त जेसीबी मशीन का उपयोग वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के उद्देश्य से किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीन को कब्जे में ले लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कागजी कार्रवाई जारी है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
“परिक्षेत्राधिकारी आलोक जायसवाल इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अब वन विभाग का सख्त पहरा रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here