Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में बड़ा बदलाव: रायपुर में लगेगा पहला ‘ग्रेन...

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में बड़ा बदलाव: रायपुर में लगेगा पहला ‘ग्रेन एटीएम’, अब बिना लाइन के मिलेगा अनाज

37
0

छत्तीसगढ़ में अब राशन के लिए कोटेदार की दुकान पर घंटों लाइन लगाने और ‘तौल में गड़बड़ी’ की शिकायतों का दौर खत्म होने वाला है।

बैंक एटीएम की तर्ज पर अब राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ (Annapurti Machine) लगने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शहर के शास्त्री मार्केट में स्थापित किया जाएगा।

यह मशीन हुबहू बैंक एटीएम की तरह काम करती है, बस इसमें कैश की जगह अनाज निकलता है। इसकी प्रक्रिया बेहद सरल रहेगी। लाभार्थी को अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा या आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठा) लगाना होगास्क्रीन पर अनाज की मात्रा प्रदर्शित होगी।

मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल या गेहूं सीधे थैले में गिर जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में मात्र 30 से 45 सेकंड का समय लगेगा। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि जीरो-एरर तौल सुनिश्चित होगी।

सूत्रों के अनुसार, रायपुर में सफल क्रियान्वयन के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में इस तरह की मशीन आधारित व्यवस्था को लागू करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है।

ग्रेन एटीएम 24 घंटे चालू रह सकता है, जिससे मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे कामकाजी लोगों की परेशानी कम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here