Home कोरबा गेवरा खदान में ई & एम क्वारी के ड्राइवर बहोरन सिंह से...

गेवरा खदान में ई & एम क्वारी के ड्राइवर बहोरन सिंह से कार्य स्थल में घुसकर अन्य ड्राइवर ने की मारपीट

10
0
गेवरा संवाददाता – हेमचंद सोनी
पीड़ित हालत में साथियों ने ड्राइवर को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में किया भर्ती
गेवरा खदान ई एंड एम क्वेरी में मारपीट, घायल चालक हॉस्पिटल दाखिल 
गेवरा दीपका
कोल इंडिया की मेगा प्रोजेक्ट एसईसीएल के मेगा माइंस गेवरा आए दिन सुर्खियों में बना रहता है खदान के अंदर मानो मारपीट और बलवा जैसी स्थिति छोटी-छोटी बातों में निर्मित हो रही है यदि एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के द्वारा उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाती है तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है लेकिन प्रबंधन के हीला हवाला रवैया से उपद्रयों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और यह विवाद एक न एक दिन गंभीर रूप धारण कर ले इसमें कोई संदेह नहीं है
 इसी तारतम में गेवरा खदान के में ई & एम क्वारी सेक्शन कार्यरत ड्राइवर बहुरन सिंह के ऊपर बताया जा रहा है कि खदान में ही काम करने वाले अन्य श्रमिक डंपर ऑपरेटर के द्वारा कार्य स्थल में घुसकर जमकर मारपीट की गई इस घटना से ड्राइवर बहोरन सिंह को चोट लगने के कारण बहोरन सिंह को स्थानीय नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चार से पांच बजे के बीच भर्ती कराया गया जिसमें ड्राइवर की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है।
श्रमिक संगठन इंटक ने की दुर्घटना की निंदा 
इस बीच एसईसीएल गेवरा में ड्राइवर के मध्य विवादों को लेकर श्रमिक संगठन इंटक के श्रमिक नेता दिनेश कुमार ने बताया कि खदान के अंदर मारपीट की बढ़ती घटनाओ पर लगाम लगाने की आवश्यकता हैं. हम इसप्रकार की घटना की घोर निंदा करते है। संगठन खदानों में कार्यरत कर्मचारीयो की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।  हमारा संगठन खदान में शांति बनाए रखने के लिए प्रबंधन से आवश्यक कदम उठाने की मांग करती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here