Home चर्चा में जांजगीर-चांपा को बड़ी सौगात: सड़क निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र के लिए करोड़ों...

जांजगीर-चांपा को बड़ी सौगात: सड़क निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र के लिए करोड़ों की स्वीकृति, जनता में खुशी की लहर

2
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा विकास कार्यों को गति देते हुए जांजगीर-चांपा जिले को बड़ी सौगात दी गई है। क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए वित्त विभाग ने सड़क निर्माण और औद्योगिक विकास के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी द्वारा जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 9.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹2778.46 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह राहत भरी खबर है। सड़क के उन्नयन से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
वहीं, जिले के औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए ग्राम सिलादेही-बिर्रा-गतवा क्षेत्र में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए ₹288.35 करोड़ की बड़ी राशि की स्वीकृति भी वित्त विभाग द्वारा दी गई है। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में जांजगीर-चांपा जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सड़क और उद्योग दोनों क्षेत्रों में किए गए ये निवेश निश्चित रूप से जिले की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here