Home कोंडागांव लक्ष्मी नारायण को आयुष्मान कार्ड से मिलेगी राहत

लक्ष्मी नारायण को आयुष्मान कार्ड से मिलेगी राहत

8
0

विनीत पिल्लई/कोंडागांव –

कोंडागांव के भेलवापदर पारा निवासी लक्ष्मी नारायण शुक्ला अगस्त 2025 से किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। 14 जनवरी से उनका नियमित डायलिसिस चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने की सलाह दी है, लेकिन आयुष्मान कार्ड में उपलब्ध राशि समाप्त हो जाने के कारण वे इलाज जारी रखने में असमर्थ हो गए थे। शुक्ला के आयुष्मान कार्ड में पहले 50 हज़ार की सीमा थी, जो उपचार के दौरान पूरी तरह खर्च हो गई। आर्थिक संकट के चलते उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। बुधवार को कलेक्टर द्वारा उनके परिजन को 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा वाला नया आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।इस सहायता से अब उनके इलाज में आ रही आर्थिक बाधा दूर हो गई है। लक्ष्मी नारायण शुक्ला के परिजन ने इस सहयोग के लिए शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here