Home कोंडागांव ग्राम बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

ग्राम बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

12
0

-शिविर में 138 आवेदन प्राप्त हुए

विनीत पिल्लई/कोंडागांव –

राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत जिले के दुरस्थ अंचल के ग्राम बड़ेसोहंगा में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद अध्यक्ष मती जुगबती पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखूराम कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, श्रीमती भगवती नेताम, जनपद सदस्य एवं सरपंच गण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवेदनों का समुचित एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 72 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा 02 मछली जाल वितरण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को उड़द बीज वितरण किया गया और श्रम विभाग से 06 श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जनपद पंचायत माकड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र धुरडे, तहसीलदार अंकुर रात्रे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here