Home चर्चा में कलेक्टर छिकारा की शानदार पहल, बस्तर में पुस्तक संग्रह अभियान शुरू

कलेक्टर छिकारा की शानदार पहल, बस्तर में पुस्तक संग्रह अभियान शुरू

11
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बुद्धिजीवियों और लोगों से ली जाएंगी किताबें 
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में 19 मार्च से पुस्तक दान अभियान की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि आम जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी अपने पास रखी ज्ञानवर्धक, महापुरुषों की जीवनी, प्रेरणादायक प्रेरित करने वाली, समय का महत्व बताने वाली, सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित किताबें दान कर इस पुस्तक दान अभियान में सहयोग करें।

डीईओ बघेल ने कसी कमर
कलेक्टर आकाश छिकारा के इस महति अभियान को धरातल पर साकार करने के लिए बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि पुस्तक दान हेतु विशेष रथ जिले के समस्त विकास खंडों में तिथिवार पहुंचेगा। इसके लिए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने पुस्तक रथ का रूट चार्ट सभी बीईओ को प्रेषित कर इस महाअभियान से जुड़ने एवं प्रबुद्ध नागरिकों को जोड़ने के लिए कहा है।

रूट चार्ट के मुताबिक पुस्तक रथ आज 20 मार्च को तोकापाल ब्लॉक के तोकापाल, एर्राकोट, बाघनपाल, कुरेंगा व करंजी, 21 मार्च को बास्तानार ब्लॉक के तीरथुम, किलेपाल, बास्तानार व बाघमुंडी, 22 मार्च को दरभा विकासखंड के नेगानार, दरभा, छिंदावाड़ा, चंद्रगिरी व तीरथगढ़, 23 मार्च को बकावंड ब्लॉक के इरिकपाल, करितगांव, उलनार, बजावंड, नलपावंड, कोसमी, बकावंड, राजनगर एवं सरगीपाल, 24 मार्च को लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के उसरीबेड़ा, चित्रकोट, धाराऊर, गढ़िया, तारागांव, कोठियागुड़ा व बड़ांजी तथा 25 मार्च को बस्तर विकासखंड के बस्तर, बालेंगा, सोनारपाल, करंदोला भानपुरी, केशरपाल, नंदपुरा, इच्छापुर एवं रेटावंड पहुंचेगा। संग्रहित किताबों को जिला ग्रंथालय एवं विकासखंडों में स्थित गग्रंथालयों में संरक्षित कर, ज्ञान अर्जित करने वाले पाठकों, विद्यार्थियों तक इन पुस्तकों को पहुंचाया जाएगा। जन सहयोग से इन विद्यार्थियों तक यह पुस्तकें पहुंच पाएंगी और इनका लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here