Home चर्चा में गौ सेवा का सराहनीय पहल: बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ‘कोटना’ वितरण 19...

गौ सेवा का सराहनीय पहल: बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ‘कोटना’ वितरण 19 मार्च से शुरू

12
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

जिला जांजगीर-चांपा चांपा समाजसेवा और गौ संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बाजोरिया फाउंडेशन एक बार फिर सराहनीय पहल करने जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा गौ सेवा को बढ़ावा देने हेतु निःशुल्क “कोटना” गायों के दाना-पानी के लिए विशेष पात्र) का वितरण किया जाएगा।

इस पुनीत कार्य की शुरुआत हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर 19 मार्च से की जा रही है। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा से जोड़ना और समाज में सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है।
संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जो भी इच्छुक व्यक्ति गौ सेवा में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं, वे ओमसिटी परिसर में प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे पहुंचकर निःशुल्क कोटना प्राप्त कर सकते हैं। कोटना प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शैलेश कुमार बाजोरिया से मोबाइल नंबर 9329498321 पर संपर्क कर सकते हैं।
बाजोरिया फाउंडेशन की यह पहल न केवल गौ सेवा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी संदेश दे रही है। क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here