कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
बैठक स्थल फरसगांव कर्मचारी भवन
टीएफआई छत्तीसगढ़ की आज दिनांक 21/03/2026 को बैठक संपन्न हुई, बैठक में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन एवं रामचंद्र सोनवंशी, शिवराज सिंह ठाकुर,यशवंत देवागन,,मदन राठौड़र,सुभाएं राम नेताम, राजूराम दीवान, राधेश्याम मांडवी,रामदेव कौशिक ,महेश पटेल, जी आर कोर्राम ,महेंद्र कुमार सोना केजाराम कोर्राम महेंद्र पटेल, अवनेश दादूरिया, भास्कर वर्मा , बाल सिंह मरकाम, रोहन हिरवानी,अमित कुमार मंडावी, सुनील मंडल, जयलाल पोयम, रघुनंदन ध्रुव बुदेश्वर बैध, बन्नू राम दीवान, मिट्ठू राम मांझी किशोर कुमार प्रीतम, कैलाश सिंह ध्रुव, सहित सैंकड़ों जिला एवं ब्लॉक के विभिन्न शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे । 2 घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में निम्न निर्णय लिए गए –
01) दिनांक 23,24,25 मार्च को जिला के समस्त 5 ब्लॉक में टीएफआई छत्तीसगढ़ की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित होगी।
02) टीएफआई में शामिल सभी शिक्षक संगठनों के जिला घअध्यक्ष आपस में तालमेल रखकर एवं समन्वय बनाते हुए बैठक लेंगे। सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष टीएफआई छत्तीसगढ़ में जिला संचालक कहलाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक संचालक होगें

03) प्रत्येक विकासखंड से एक लग्जरी बस आंदोलन के लिए दिल्ली जाएगी। यह व्यवस्था संबंधित सभी ब्लॉक अध्यक्ष अर्थात ब्लॉक संचालक लोग सामंजस्यता के साथ सुनिश्चित करेंगे।
04) आगामी चार अप्रैल को दिल्ली जाने की सूचना एवं आंदोलन की जानकारी विधिवत लिखित रूप से समस्त जिला एवं ब्लॉक संचालक गण अपने-अपने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी व संबंधित विकासखंड के सभी अधिकारियों को देंगे।
05) चार अप्रैल को दिल्ली में आंदोलन के लिए सभी शिक्षक साथी नियमानुसार एक दिवस, दो दिवस अथवा तीन दिवस का अवकाश लेंगे। अवकाश संबंधी आवेदन 3 दिन या दो दिन पूर्व ही अपने विकासखंड शिक्षाधिकारी अथवा संकुल समन्वय को प्रेषित करेंगे।

06) दिल्ली जाने वाले शिक्षक प्रत्येक विकासखंड से लग्जरी बस अथवा ट्रेन से दिल्ली जाएंगे एवं जो साथी दिल्ली नहीं जाएंगे वह सभी टीईटी से प्रभावित शिक्षक 4 तारीख को 1 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल में रहेंगे।
07) ब्लाक के टीईटी पीड़ित समस्त शिक्षकों से ब्लाक टीम द्वारा एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
08) संबंधित शुल्क से ही दिल्ली जाने वाले शिक्षकों का परिवहन व्यय किया जाएगा।
9) शुल्क की एक निर्धारित राशि प्रदेश बाड़ी को दी जाएगी। जिससे दिल्ली आंदोलन का व्यय भेजा जाएगा।
10) अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में टीईटी के विरोध में वृहत एवं व्यापक आंदोलन होगा।
11) छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऐसे शिक्षक संगठन जो अभी तक टीएफआई में सम्मिलित नहीं है उनसे भी आग्रह किया गया है कि वे टीएफआई छत्तीसगढ़ में शामिल हों।
उक्त निर्णय सभी संगठनों के बीच सर्व सहमति से पारित किया गया।







