बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 23 मार्च 2026/पीएम श्री योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले में संचालित 05 पीएम श्री विद्यालय के मेधावी छात्रों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए spac application center अहमदाबाद, गुजरात के लिए रवानगी किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया एवं जिला मिशन समन्वयक श्री गुडला शंकर भवानी के विशेष मार्गदर्शन में रवानगी दी गई ।इस कार्यक्रम में ए पी सी श्री जाकिर खान, जिले के सहायक खेल अधिकारी श्री सुब्बैया दुर्गम, ए पी सी एवं पीएम श्री के नोडल मनोज कुमार कावटी उपस्थित थे।







