Home चर्चा में कुसमी में अ.ज.जा. मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, संतोष सिंह बने उपाध्यक्ष

कुसमी में अ.ज.जा. मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, संतोष सिंह बने उपाध्यक्ष

21
0

युसूफ खान/कुसमी। भारतीय जनता पार्टी के अ.ज.जा. मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर कुसमी में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (अ.ज.जा. मोर्चा) माननीय श्री सत्यनारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल एवं अ.ज.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुन्शी राम शान्डिल्य के निर्देशानुसार की गई। साथ ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती शशी टोप्पो की अनुशंसा पर इस कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।

 

घोषित नई टीम में सामरी बीडीसी संतोष सिंह को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नेताओं ने उनसे जनसेवा, संगठन विस्तार और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here