Home चर्चा में अवैध कटाई पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित...

अवैध कटाई पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित ग्रामीणों ने की गहन जांच व सामाजिक हस्तक्षेप की मांग

30
0

कुसमी बलरामपुर

संवाददाता युसूफ खान

बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र शंकरगढ़ के अंतर्गत मनोहरपुर बीट में अवैध जंगल कटाई का मामला सामने आया था जिस पर वन विभाग को सूचना प्राप्त होने पर रेंजर शंकरगढ़ द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश एवं उपवनमंडलाधिकारी रवि शंकर लाल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई। रेंजर द्वारा तत्काल एक जांच दल गठित कर प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई गई।
जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त अवैध कटाई की घटना परिसर रक्षक युधिष्ठिर राम एवं परिक्षेत्र सहायक राम प्रताप राही की लापरवाही के कारण घटित हुई। जिसका गांव के ग्रामीणों ने विरोध भी किया वही प्रकरण की पुष्टि होते ही वनमंडलाधिकारी द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए परिक्षेत्र सहायक युधिष्ठिर राम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, इस घटना से शासन को हुई क्षति की भरपाई संबंधित परिसर रक्षक एवं परिक्षेत्र सहायक से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
वही इसके अतिरिक्त, रेंजर शंकरगढ़ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु फेंसिंग एवं वृक्षारोपण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

सामाजिक हस्तक्षेप का ग्रामीणों ने किया मांग

वही सरपंच और गांव के ग्रामीणों ने भी इस पर कड़ा विरोधजाते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर को ज्ञापन सौंपते हुए सामाजिक हस्तक्षेप करते हुए इस पर और गहन जांच करने की मांग किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here