Home चर्चा में कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

8
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 26 मार्च 2026- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना के तहत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यिकी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. राजीव शर्मा उप संचालक पशुपालन, श्री अरुण सकनी कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर मत्स्य विभाग से दामोदर यालम एवं कृष्णा कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ श्री अरविंद आयाम कार्यक्रम सहायक द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने फसलों में लगने वाले कीटों के प्रकोप एवं नियंत्रण उपायों के साथ-साथ मशरूम उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राजीव शर्मा ने पशुपालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी वहीं कृष्णा कुमार सिन्हा ने बीजामृत, नीमास्त्र, जीवामृत एवं सिंचाई योजनाओं पर प्रकाश डाला।
 दामोदर यालम ने मत्स्य पालन की संभावनाओं एवं योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. अरुण कुमार सकनी ने प्राकृतिक खेती के लाभों पर जोर दिया। उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र कुमार तारम ने पोषण वाटिका एवं उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी जबकि डॉ. राजकमल पटेल एग्रोनॉमी ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों पर मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा डॉ मिथलेश कुमार ने कृषि उपकरणों एवं मशीनों की जानकारी दी तथा डॉ. दिनेश मरापी फार्म मैनेजर ने फसल प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का मुख्य व्याख्यान डॉ. योगेश कुमार मेश्राम द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने कीट प्रबंधन, फसल सुरक्षा एवं आधुनिक कृषि तकनीकों पर किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच संवाद स्थापित कर स्थानीय कृषि समस्याओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में तुमनार, रेंगानार, एरमनार एवं धनोरा ग्रामों के स्वसहायता समूहों से जुड़े किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता पटेल द्वारा किया गया तथा अंत में डॉ राजकमल पटेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here