Home कोरबा रामनवमी के अवसर पर दीपका में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

रामनवमी के अवसर पर दीपका में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

14
0
दीपका संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
गेवरा – चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर रामनवमी के विशेष तिथि पर दीपका राम भक्तों के द्वारा दीपका में कल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है
समस्त दीपका नगर वासीयो के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि दीपका में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के पश्चात भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के दिव्य और भव्य झांकियां साथ  ही करमा नित्य ढोल नगाड़े और डीजे की धुन  के साथ दीपका की आराध्य और कुलदेवी समलाई मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है यह शोभायात्रा दीपका नगर में भ्रमण करते हुए दीपका चौक से लेकर झाबर पेट्रोल पंप और बेलटिकरी बसाहट से होते हुए पुनः दीपका चौक में आकर समापन किया जाएगा राम भक्त सेवा समिति दीपका के द्वारा सभी दीपका के गणमान्य नागरिकों व्यापारी बंधुओ को भव्य और दिव्या शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई है यह शोभायात्रा आज दोपहर 4:00 बजे से शुरू होकर रात 9:00 बजे तक पूरे दीपका को राम मय करते हुए बजरंग चौक दीपका में शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा इस शोभा यात्रा के आह्वान को लेकर नगर में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है
राम भक्तों का मनोबल बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने इस आयोजन को लेकर समस्त दीपका वासियों से इस शोभायात्रा में शामिल होकर नगर को राममय में करने की अपील भी की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here