जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
दिनांक 24/3/2026 दिन मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन में जिला जांजगीर चांपा जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर अब आवाज बुलंद होने लगी है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर सैनिक स्कूल खोलने की मांग की गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल गुप्ता, संभागीय सचिव संतोष के नेतृत्व में आवेदन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि जांजगीर-चांपा जिला एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां के युवा देश सेवा के प्रति विशेष रूप से प्रेरित हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सेना में जाने का सपना देखते हैं, लेकिन जिले में सैनिक स्कूल नहीं होने के कारण उन्हें अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है। इससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।
उपलब्ध भूमि, फिर भी नहीं पहल
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है—
जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा चांपा क्षेत्र के हनुमान धारा एवं जांजगीर ओवर ब्रिज के नीचे पूरना कृषि विभाग मेन रोड उपलब्ध है और बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा इन स्थानों पर लगभग 200 से 300 एकड़ भूमि सैनिक स्कूल स्थापना के लिए उपयुक्त बताई जा रही है
देश सेवा में अग्रणी रहा है जिला
ज्ञापन में यह भी रेखांकित किया गया कि जांजगीर-चांपा जिला देश सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है। विशेष रूप से कीरित ग्राम का योगदान गौरवपूर्ण रहा है, जहां से अनेक युवा सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रहे हैं।
मांग: तत्काल निरीक्षण और स्वीकृति
ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की गई है कि उपलब्ध शासकीय भूमि का जल्द निरीक्षण कर सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु राज्य एवं केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सैन्य शिक्षा मिल सके।







