पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
पेंड्रा: आज पेंड्रा क्षेत्र के हाईस्कूल स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गोवंश (गाय के बछड़े) का कटा हुआ सिर और पैर मिलने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।संगठनों द्वारा जारी बयान के अनुसार, आज दिनांक 26/03/2026 को मंदिर के पिछले हिस्से में गोवंश के कटे हुए अंग देखे गए। हिंदू संगठनों का आरोप है कि नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान इस तरह की घटना को अंजाम देना न केवल धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है, बल्कि यह सीधे तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का एक षड्यंत्र है।बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के जिला पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी (पेंड्रा) को सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें रखी हैं:
मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाए कि यह हत्या है या प्राकृतिक मृत्यु के बाद किया गया कृत्य।यदि गोवंश की हत्या की गई है, तो अज्ञात दोषियों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।


उग्र आंदोलन की चेतावनी:
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करने और अपराधियों को पकड़ने में विफल रहता है, तो संगठन व्यापक और उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। घटना स्थल में प्रमुख रूप से देवांश तिवारी ,नवीन विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता, राजा यादव ,भूपेन्द्र चौधरी ,शुभम गुप्ता ,शनि पटेल राजू यादव, सूरज मार्को एवं बड़ी संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










