महानवमी @रामनवमी पर नगर अधिष्ठात्री देवी मां महामाया के दरबार में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर भैरव सह ९ कन्याओं का दुर्गा के अलग अलग रूप में स्वीकार कर उपस्थित व्रतधारी नर_नारियों ने श्रृंगार व तिलक पूजन के बाद भोजन कराने के साथ यथाशक्ति उपहार भेंट दिया तथा अपने _अपने सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजमहल शक्ति प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम कन्या पूजन किया पश्चात चितरंजय पटेल, अमर अग्रवाल, प्रो. अमित शर्मा, अजय अग्रवाल (अज्जू), मुल्लू ठाकुर, पुष्पेंद्र चंद्रा, रोहित देहारे, देवेंद्र सोनी, अमित सोनी, रति सिदार सरपंच (जाजंग), राजा जायसवाल, कोमल आदि ने सपरिवार कुंवारी कन्याओं पूजन वंदन कार्यक्रम शामिल रहे।
महानवमी पर कन्या पूजन के पूर्व मां महामाया के साथ समस्त कुल देवों का बैगा गजराज के द्वारा पूजन कर भोग चढ़ाया गया पश्चात राज पुरोहित संजय पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया।
विदित हो कि राज परिवार के परंपरागत पूजन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी कुंवारी कन्याओं का पूजन के साथ भेंट देकर अपने एवं परिवार के सुखी एवं स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।
विदित हो कि राज परिवार ट्रस्ट के देख रख में संचालित नगर अधिष्ठात्री मां महामाया मंदिर अंचल के लोगों की आस्था केंद्र है जहां नवरात्रि पर्व पर नगर के साथ ग्रामीण जन भी मां के दरबार में मनोकामना पूर्ति हेतु हाजिरी लगाते हैं।







