आज कोरबा के वार्ड क्रमांक 34 के पोलिंग बूथ क्रमांक 235 में भाजपा झुग्गी झोपड़ी के तत्वाधान में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक चावलानी जी के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के #ManKiBaT कार्यक्रम का प्रेरणादायी 132 वें संस्करण सामूहिक रूप से श्रवण किया गया । कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया उपस्थित रहें ।

*प्रधानमंत्री ने कहा *
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने समसामयिक विषयों के साथ-साथ मिडिल ईस्ट संकट, ज्ञान भारतम सर्वे’ अभियान, खेल एवं खेलभावना, जल संचयन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही समस्त नागरिकों से इस वैश्विक संकट काल में किसी भी प्रकार के अफवाहों से दूर रहने एकजुट रहने की अपील कि गयी ।

कार्यक्रम में सह संयोजक श्री ललेश दुबे जी, दादर से कुंज द्विवेदी जी,श्री मति सरस्वती पटेल, छोटे लाल साहू , युवराज सिंह, गुड़िया यादव, गोपलाल, हेमंत चन्द्रा, प्रताप सिंह कांवर ( पार्षद) विकास चौहान, राजकुमार पटेल, भारत सोनी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के स्वप्निल झा, संजय सारथी, दिनेश चावरिया, देव कुमार गौतम, हिमांशु जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सम्मानीय जन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया और कंकालों मंदिर में दर्शन कर समस्त कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की गयी ।







