Home चर्चा में सरगुजा को मिली नई उड़ान: अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट से कल दिल्ली के...

सरगुजा को मिली नई उड़ान: अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट से कल दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने बताया विकास का नया दौर

28
0

-सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी बधाई, कहा—हवाई सेवा से पर्यटन व व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

युसूफ खान/कुसमी –  

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत होने जा रही है। 30 मार्च से दरिमा एयरपोर्ट, अंबिकापुर से दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू होगी। इस नई सुविधा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने के साथ ही विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, दिल्ली से उड़ान सुबह 11:35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, जबकि दोपहर 12 बजे यह फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। लगभग 2 घंटे 30 मिनट में दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है, जिससे यात्रियों को अब लंबी और थकाऊ यात्रा से राहत मिलेगी।

हवाई सेवा के शुभारंभ अवसर पर एयरलाइन के स्टेशन मैनेजर की उपस्थिति में तैयारियों का जायजा लिया गया। एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया, जहां अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
इस मौके पर सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि यह हवाई सेवा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि सरगुजा मैनपाट, बलरामपुर तातापानी, सामरी जैसे क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी।

सांसद ने इस पहल के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुरू हो सकी है। उन्होंने इस परियोजना से जुड़े सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों को भी बधाई और धन्यवाद दिया।

अब यह नई उड़ान सेवा सरगुजा संभाग के लिए विकास, पर्यटन और व्यापार के नए दरवाजे खोलने वाली साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here