Home कोरबा जन आरोग्य समिति का मासिक बैठक सम्पन्न,आरोग्य समिति का गठन किया गया...

जन आरोग्य समिति का मासिक बैठक सम्पन्न,आरोग्य समिति का गठन किया गया पढ़े पूरी खबर….

12
0
कोरबा न्यूज 36गढ़ :– जन आरोग्य समिति का मासिक बैठक सम्पन्न हुआ  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुमारी सरपंच ग्राम पंचायत अरसेना उपस्थित रहे  जो जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष हैं, रामायण सिंह कंवर सचिव ग्राम पंचायत अरसेना,  एल.आर. गौतम आर एम. ए ,किशोर कैवर्त,सुनीता कैवर्त,  दिनेश मझवार,बालम सिंह शिक्षक तथा गांव अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
 इस बैठक में सभी शासकीय अस्पतालों के सुचारु एवं नियमित संचालन हेतु प्रत्येक अस्पतालों में जन आरोग्य समिति का गठन किया गया,  इसका उद्देश्य बहुत स्पष्ट है कि गांव एवं शहरों में जो स्वास्थ्य केन्द्र शासन द्वारा संचालित है उसका नियमित गुणवत्ता पूर्ण रूप से संचालन हो और आम जनमानस को उसका पूर्ण रूप से लाभ मिल सके तथा जन सामान्य को अपनी अपनी छोटी छोटी बीमारियों आवश्यकताओं के लिए शहरों की ओर न भागना पड़े इसी मंशा से समिति का गठन किया जाता है समिति के सदस्य ये सुनिश्चित करते है कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों एवं परिजनों के लिए बैठने का समुचित व्यवस्था पीने के लिए साफ स्वच्छ पानी की उचित व्यवस्था सभी आवश्यक जाँच तय मानको के अनुसार हो दवाईयों की उपलब्धता अस्पताल में स्टॉफ की नियत समय से नियत समय तक उपस्थिति साफ सफाई रख रखाव  इसी के साथ वहाँ पदस्थ स्टॉफ की कुछ मुलभुत आवश्यकताओं समस्याओं जैसे फील्ड में सभी शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को दूर करने आदि में भी समिति के सदस्य सहयोग करते है  आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिलने वाले वित्तीय फण्ड का जरूरत एवं प्राथमिकता के आधार पर खर्च पारदर्शिता के साथ हो ये सभी समिति के कार्य होते है इस पर समिति सदस्यों के राय से उस अस्पताल के बेहतरी के लिए सभी आवश्यक कार्य करती है।
कोरबा न्यूज 36गढ़ संवाददाता कृष्णादास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here