Home गरियाबंद छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन

18
0
गरियाबंद में छत्तीसगढ़ NSUI के आदेशानुसार प्रदेश सचिव अहसन मेमन के द्वारा आज शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में प्राचार्य मोहदय को राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अनीश मेमन साथ ही महाविद्यालय के छात्राएँ शामिल हुए।
प्रदेशसचिव अहसन मेमन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे छात्रों को नेतृत्व और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिलता है। चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं।
मेमन ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015 से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं, ताकि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए मंच मिल सके।
NSUI पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here