Home कोरबा उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

27
0

कोरबा. ग्राम ढपढप,बांकीमोंगरा में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सोमवार को कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री किरण सिंह देव सपरिवार सम्मिलित हुए ।
इस पावन अवसर पर मंत्री श्री देवांगन एव प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) से भेंट कर उनका आशीर्वाद व आत्मीय सानिध्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ढपढप में उमड़ा यह जन-सैलाब हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति का प्रतीक है। बजरंगबली के चरणों में प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और कोरबा जिला एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

हनुमंत कथा आस्था, भक्ति, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कारों के जागरण का महापर्व है। कथा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सेवा-भाव का संचार होता है। इस दिव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु आयोजकों को हार्दिक साधुवाद। प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।
इस अवसर पर कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल , भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी , जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद श्री अशोक चावलानी , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिक श्रीमती अंजना सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here