बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी के सरपंच संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। सरपंच संघ अध्यक्ष श्री संतोष इंजिनियर ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि नई टीम क्षेत्र के विकास, पंचायतों के बीच समन्वय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में अनुभवी एवं नवनिर्वाचित सरपंचों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है। साथ ही महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पंचायत स्तर पर सशक्त नेतृत्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। नई कार्यकारिणी से विकास कार्यों को गति मिलने और ग्रामीण समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

संतोष इंजीनियर अध्यक्ष महेन्द्र पैंकरा, कोषाध्यक्ष विनय खलखो, उपाध्यक्ष
पदाधिकारी इस प्रकार हैं
सचिव: श्रीमती रायमुनी पैकरा
उपाध्यक्ष: श्री विनय खलखो, श्रीमती बेलाश पैकरा
कोषाध्यक्ष: श्री महेंद्र पैकरा
उप कोषाध्यक्ष: श्री अजित कुमार
सह सचिव: श्री अनिल कुमार, श्रीमती मानमती देवी
संयुक्त सचिव: श्री विमल मिंज, श्रीमती पूनम सुभा
संगठन सचिव: श्रीमती सुनीता नगेसिया, रंजीत एक्का
समन्वयक: श्री राजेश एक्का
मीडिया प्रभारी: श्री फेकुंदर नाग, श्री शिवन करकेट्टा
प्रवक्ता: श्री धर्मेन्द्र उरांव
सलाहकार: श्रीमती अनीता टोप्पो, सुनीता नागवंशी, सतीश कुमार
मुख्य सचेतक: प्रभु बेसरा
कार्यकारिणी सदस्य
संजीता, सरिता नाग, मनीता कुजूर, निर्मला टोप्पो, मिलापति, सपना, कमलशाय, कुंवर साय पैकरा, आशा टोप्पो, करठी देवी, कुंवर साय, झगर लकड़ा।

रायमुनी पैंकरा, सचिव बेलाश पैकरा उपाध्यक्ष
संरक्षक सदस्य
लल्लू राम, शर्मेंद्र नगेसिया, रमेश नगेसिया, सुगंती देवी, रंगीता कुमारी, पार्वती बेक, नवीनता भगत।
अध्यक्ष श्री संतोष इंजिनियर ने कहा कि सरपंच संघ पंचायतों की समस्याओं को संगठित रूप से प्रशासन तक पहुंचाएगा और क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए समन्वित प्रयास करेगा।
नई कार्यकारिणी के गठन पर क्षेत्र के सरपंचों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह टीम जनपद पंचायत कुसमी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। 🤝📍







