Home चर्चा में बहु प्रशिक्षित मांग हुई पूरी डोडा केसरा से डांड केसरा मार्ग की...

बहु प्रशिक्षित मांग हुई पूरी डोडा केसरा से डांड केसरा मार्ग की मिली स्वीकृति।

12
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के सुदूर वनांचल क्षेत्र में विधायक प्रबोध मिंज के द्वारा पूर्व में किए गए वादे को पूरा करते हुए लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं।ने जब से क्षेत्र के विधायक के रूप में अपना दायित्व संभाला तबसे पूरे विधानसभा के साथ साथ भाजपा मण्डल कुन्नी का यह वनांचल क्षेत्र विकास के एक नए आयाम को छू रहा है, क्षेत्र की जनता जनार्दन से पूर्व में किए घोषणा को पूरा करते हुए आदरणीय विधायक के द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग ढ़ोढाकेसोरा से डांडकेसरा तक 7.10 कि. मी . तक पक्की सड़क निर्माण कुल राशी 1445.64( चौदह करोड़ पैंतालीस लाख चौंसठ हजार रुपयों ) की स्वीकृति दिलाई है इस रोड की स्वीकृति मिलने पर पूरा क्षेत्र खुशियां मना रहा है गौरवान्वित हैं अपने विधायक पर की इस अल्प समय में ही क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया, प्रायः सभी प्रमुख सड़कों की स्वीकृति आपने दिलादी और सड़कों के कार्य भी प्रारंभ है। जो क्षेत्र कभी पहुंच विहीन कहा जाता था वो आज मुख्य मार्ग से जुड़कर अपनी समस्याओं से दूर हो रहा है ,यही नहीं यह मार्ग सीतापुर, रायगढ़ जैसे शहरों से भी जोड़ेगा । माननीय विधायक जी आपके विकास की इन गाथाओं को यह क्षेत्र आजीवन याद रखेगा ,हमें खुद पर भी गर्व है कि हमने आप जैसे विधायक को चुना है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर पूरे क्षेत्र वासियों ने विधायक प्रबोध मिंज , आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here