Home चर्चा में लखनपुर सर्व मांगलिक भवन में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसी पंडित...

लखनपुर सर्व मांगलिक भवन में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण कैबिनेट मंत्री के उपस्थिति में हुआ संपन्न।

17
0

संवाददाता लखनपुर – विकास अग्रवाल
लखनपुर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग नगर के नवीन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों ने पार्टी के इतिहास एवं योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भरत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं एवं संगठन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, महामंत्री सचिन बंसल एवं महेश्वर राजवाड़े द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया।
दूसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह मुख्य वक्ता रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने की। तृतीय सत्र में अंबिकेश केसरी मुख्य वक्ता तथा दिनेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चतुर्थ सत्र में श्रीमती फुलेश्वरी सिंह मुख्य वक्ता रहीं एवं अध्यक्षता श्रीमती रामकुमारी सिंह ने की। प्रथम दिवस का अंतिम सत्र नितेश सिंह के मुख्य वक्तव्य के साथ सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता बृजकिशोर पांडे ने की। इस दौरान रात्रि विश्राम, भोजन एवं सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महामंत्री विनोद हर्ष, श्रीमती अरुणा सिंह एवं रूपेश दुबे सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दूसरे दिवस के प्रथम सत्र में धनंजय द्विवेदी मुख्य वक्ता रहे एवं अध्यक्षता कामेश्वर राजवाड़े ने की। द्वितीय सत्र में मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता कामेंद्र राजवाड़े ने की। अंतिम सत्र में राधेश्याम ठाकुर मुख्य वक्ता रहे तथा अध्यक्षता जयराम राजवाड़े ने की। सभी वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, नीति, सिद्धांत एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, कार्यक्रम प्रभारी यतेंद्र पाण्डेय महामंत्री सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े , रामसागर साहू, कृष्ण गुप्ता, सुरेश जयसवाल, राजेंद्र गुप्ता,चेतन रजवाड़े अनिल रजवाड़े पसिंदर रजवाड़े लक्ष्मण साहू शिवराज सिंह सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी—अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित अग्रवाल, घरभरन राजवाड़े, अनिल तिग्गा, सुखसाय पोर्ते, श्रीमती रजनी पैकरा, चंचल दास एवं उनकी टीम सहित नगर पंचायत एवं मंडल के अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग ने कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह एवं वैचारिक स्पष्टता का संचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here