Home चर्चा में केन्द्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते...

केन्द्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते आज भारत नक्सलमुक्त हुआ है – किरण सिंह देव

7
0
संवाददाता – अर्जुन झा
प्रदेश अध्यक्ष देव ने नक्सलमुक्त भारत के लिए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार के प्रति माना आभार 
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केन्द्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते आज भारत नक्सलमुक्त भारत हुआ है। नक्सल मुक्त बस्तर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह एवं प्रदेश की साय सरकार ने लगातार प्रयास किया, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों में जागरूकता लाई एवं माओवादियों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुनर्वास जैसी महत्वपूर्ण नीति भी लाई। जिससे प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में लौटे। केन्द्र सरकार के कार्यों एवं प्रदेश की साय सरकार की नीतियों से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी दशकों तक हमारे सुदूर वनांचल क्षेत्र के जनजातीय क्षेत्रों ने नक्सलवाद का दंश झेला है। लाल आतंक बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सीमाओं को घेरे हुए था, जिसके कारण वहां के स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन शैली और क्षेत्र का विकास दोनों ही दशकों तक बाधित रहा। हमारे सैकड़ों जवान नक्सलवाद से लड़ाई में बलिदान हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अथक प्रयास से आज छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त हुआ है इसके लिए पूरा छत्तीसगढ मुख्यमंत्री श्री साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभारी रहेगा। भाजपा नेताओं ने जब भी प्रण लिया उसे अंजाम तक पहुंचाने का कार्य किया और हर मिथक तोड़ते हुए एक बेहतर भारत के निर्माण में अग्रसर रही। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में नक्सलवाद के समाप्ति तिथि निर्धारित करते हुए वक्तव्य दिया था कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा जिसे उन्होंने अक्षरशः निभाया छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार ने नक्सलवाद को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लेते हुए लगातार नक्सल विरुद्ध कार्यवाहियों जारी रखी जिसके फलस्वरूप सैकड़ों नामचीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और जिसने विद्रोह किया उसको उसकी जगह पहुंचाने का कार्य हमारे जवानों ने किया। उन्होंने नक्सलमुक्त भारत के लिए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के प्रति पुनः आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here