Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४९ वीं महाआरती में पंडित पंकज उरमल्या...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४९ वीं महाआरती में पंडित पंकज उरमल्या हुए शामिल

13
0

-हनुमान जयंती पर भव्य भजन संध्या के साथ भंडारा का होगा आयोजन… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४८ वीं महाआरती में पंडित पंकज उरमल्या ने हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज महाआरती सर्व समाज के आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां सनातन धर्म के सशक्तिकरण का लगातार पहल हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि २ अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा भव्य भजन संध्या एवं भंडारा आयोजित किया गया है जिसमें सभी श्रद्धालुओं को महा श्रृंगार में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, सुनीता अमित तंबोली के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– गुप्त श्रद्धालु तथा शाम का श्रृंगार_ सहर्ष अग्रवाल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमिल तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव तथा सुंदरकांड_गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया, एकांश बरेठ, विशाल सिंह ठाकुर के द्वारा कराया गया।विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here