सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों, संगठन मजबूती और वैचारिक सशक्तिकरण का मिला मार्गदर्शन
अम्बिकापुर ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत समलाया मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
द्वितीय दिवस के चतुर्थ सत्र में “अपनी सरकार की उपलब्धि एवं कार्यान्वयन” विषय एवं समापन सत्र में “परीक्षा जिज्ञासा समाधान एवं समापन” विषय पर वक्ताओं ने अपने वक्तव्य दिए ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार व्यक्त किए वहीं इस सत्र की अध्यक्षता भगवान दास बंसल ने की।
इस अवसर पर विषय वक्ता के रूप में श्रीमती अरुणा सिंह ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इस सत्र की अध्यक्षता संजय सोनी ने की।
इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल , समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी और परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने सत्र के वक्ताओं एवं अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समापन उपरांत जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व, विचार और संगठनात्मक क्षमता को नई दिशा देने वाला एक महाभियान है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष , अभिषेक प्रताप सिंह , अजय सोनी , पूरन राई , सर्वेश तिवारी , सतीश शर्मा , इंदु गुप्ता , इंदु नेताम , शालिनी सिंह , सत्यम साहू, आयुष दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।







