Home चर्चा में वार्डो में स्वच्छता कार्य, हितग्राहियों से भेंट व वरिष्ठों का सम्मान कर...

वार्डो में स्वच्छता कार्य, हितग्राहियों से भेंट व वरिष्ठों का सम्मान कर रही भाजपा

11
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
शहरी क्षेत्र में भाजपा का बस्ती चलो घर चलो अभियान जारी
पश्चिमी व पूर्वी नगर मण्डल के सभी वार्डों में पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ता 
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी व पूर्वी नगर मण्डल द्वारा शहर के वार्डों में बस्ती चलो घर चलो अभियान के तहत सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। स्वच्छता कार्य में आमजनों को जोड़ कर, हितग्राहियों से भेंट कर और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करके भाजपा कार्यकर्ता जनता के मध्य पहुंच रहे हैं और संवाद स्थापित कर रहे हैं।
आज शनिवार को भाजपा पश्चिम नगर मण्डल के अन्तर्गत अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति व रमैया शक्ति केंद्र के वार्डों में बस्ती चलो घर चलो अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में मंदिर में स्वच्छता कार्य किया गया, हितग्राहियों से भेंट और वरिष्ठों को सम्मानित किया गया। इंदिरा वार्ड व रमैया वार्ड में जनसंपर्क कार्यकर्ताओं ने किया। पूर्वी नगर मण्डल द्वारा बलीराम कश्यप शक्ति केंद्र में बस्ती चलो घर चलो अभियान पूरा किया गया। भाजपा पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के समस्त वार्डो में जनसंपर्क करते हुए बस्ती चलो घर चलो अभियान पूर्ण हो रहा है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता समर्पण भाव से वार्डो में जाकर जनसंवाद स्थापित कर रहे हैं।
अभियान में प्रमुख रूप से राजेंद्र बाजपेयी,सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर,संजय चंद्राकर, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, दशरथ गुप्ता, गीता नाग, योगेश मिश्रा, पूनम सिन्हा, गिरिजा गुप्ता, पारूल बोथरा, बिजली बैद्य,बसंती समरथ, अभिषेक पिंटू साव, रौशन झा,चंदा बानो, मनी विक्रम नायडू, संतोष पाण्डेय,शंभू नाथ, रितेश सिन्हा, हितेश राय, माणिक राम पंत, जागेश्वर प्रसाद गुप्ता,वीर नारायण दूधी, आत्माराम जोशी आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here