Home कोरबा भावदीप दुबे ने जिले में कार्यरत समस्त शिक्षकों का विशेष लगाए जाने...

भावदीप दुबे ने जिले में कार्यरत समस्त शिक्षकों का विशेष लगाए जाने की मांग हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

10
0

गुरदीप सिंह/कोरबा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सालेय शिक्षा संघ के संभाग अध्यक्ष भवदीप दुबे ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर जिले में कार्यरत सभी शिक्षकों की सर्विस बुक के संधारण एवं सत्यापन के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की मांग की है।

अपने पत्र में भवदीप दुबे ने उल्लेख किया है कि कई शिक्षकों की सर्विस बुक में त्रुटियां या अधूरी जानकारी होने के कारण भविष्य में प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में समय रहते इनका सत्यापन और सुधार अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया है कि जिले के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर लगाए जाएं, ताकि एक ही स्थान पर शिक्षकों की सर्विस बुक का संधारण और सत्यापन कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। इससे शिक्षकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।

इस पहल को शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह मांग पूरी होती है, तो जिले के शिक्षकों को प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here