Home चर्चा में परशुराम जयंती पर साहित्य सृजन संस्थान की विशेष काव्य संध्या का होगा...

परशुराम जयंती पर साहित्य सृजन संस्थान की विशेष काव्य संध्या का होगा आयोजन …

12
0

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे
रायपुर ।साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार आयोजित की जा रही 44वीं मासिक काव्य संध्या विशेष रूप से परशुराम जयंती पर रायपुर वृंदावन हॉल में रविवार 19 अप्रैल को आयोजित की गई है।

इस बार कार्यक्रम में विशेष रूप से जाने-माने शायर सुदेश कुमार मेहर अपनी चुनींदा ग़ज़लें प्रस्तुत करने के साथ-साथ ग़ज़ल लेखन की बारीकियों पर अपने विचार भी साझा करेंगे।

काव्य संध्या में रायपुर एवं अन्य जिलों के ख्यातिलब्ध कवि-शायर अपनी रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे।
कार्यक्रम केव मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग, पूर्व आई.ए.एस.,
विशिष्ठ अतिथि सुदेश मेहर,लोकप्रिय शायर,
अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा, अध्यक्ष, साहित्य सृजन संस्थान होंगे ।

कार्यक्रम में मार्च माह में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के पूर्व हुए ओपन माइक कार्यक्रम के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य सृजन संस्थान प्रतिमाह युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ एवं संयोजक उमेश कुमार सोनी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here