संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडल दीपका में ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता संतोष राजवाड़े को उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है। बता दे संतोष राजवाड़े भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं ओबीसी मोर्चा के गठन होने पर दीपका मंडल के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने ओबीसी मोर्चा के सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के विचारधारा नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने की नई जिम्मेदारी दी है।








