Home चर्चा में आरंग में श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, रामचरितमानस...

आरंग में श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, रामचरितमानस महायज्ञ आयोजन का लिया गया संकल्प

11
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, शनिवार सायंकाल श्री कुमारेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर, महामाया पारा, आरंग में श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान संस्थान के सदस्यों द्वारा वार्षिक शुल्क जमा किया गया, जिसकी विधिवत रसीद प्रदान की गई। साथ ही आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री रामचरितमानस महायज्ञ का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन दिनांक 24 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सप्त दिवसीय कार्यक्रम के रूप में श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण, आरंग में संपन्न कराया जाएगा।
इस महायज्ञ का उद्देश्य जनकल्याण, आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक एकता एवं विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों ने संकल्प लिया तथा तन-मन-धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व संस्था “श्री परशुराम पुरोहित परिषद” का नाम परिवर्तित कर अब “श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान” रखा गया है। संस्था का पंजीयन एवं आगामी समस्त सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ इसी नवीन नाम से संचालित की जाएंगी।
संस्थान द्वारा समस्त समाज, जनमानस एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया गया है कि वे आगे से संस्था को “श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान” के नाम से ही जानें एवं संबोधित करें।
अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here