Home चर्चा में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर गौ सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ, ब्राह्मण समाज...

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर गौ सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ, ब्राह्मण समाज आरंग ने लिया सेवा-सुरक्षा-सम्मान का संकल्प

12
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज,आरंग विधानसभा के तत्वावधान में गौ सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के युवा, वरिष्ठजन, पंडित, पुरोहित, विद्यार्थी एवं मातृशक्ति ने एकत्रित होकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र चेतना का प्रमुख आधार हैं। गौवंश संरक्षण, संवर्धन और सम्मान केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्तरदायित्व भी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के प्रति जनजागरण, समाज में सकारात्मक सहभागिता बढ़ाना तथा शासन-प्रशासन तक गौ संरक्षण की आवाज को सशक्त रूप से पहुंचाना है।
अभियान के अंतर्गत गौशालाओं में सेवा कार्य, गौवंश हेतु चारा-पानी व्यवस्था, जनजागरण कार्यक्रम, युवाओं की सहभागिता, विद्यार्थियों में जागरूकता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही 27 अप्रैल एवं 27 जुलाई (गौ सम्मान दिवस) को विशेष जनअभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को इस जनहितकारी अभियान से जोड़ें।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच, आरंग विधानसभा के पदाधिकारी, सदस्यगण, वरिष्ठजन, युवा साथी, पंडित-पुरोहित एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here