Home चर्चा में भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल...

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

18
0

-ढाबाडीह पेट्रोल पंप से खाली लौट रही थी टैंकर; गिधपुरी थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों का पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

 डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर/पलारी। गिधपुरी-पलारी मुख्य मार्ग पर ग्राम भवानीपुर के नाला के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर क्रमांक सीजी 04 एन एफ 7301 बलौदाबाजार स्थित ढाबाडीह पेट्रोल पंप से खाली होकर वापस आ रही थी, जबकि रेत से भरी हाइवा क्रमांक सीजी 22 ए जी 9200 गिधपुरी की ओर से आ रही थी। भवानीपुर नाला के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गिधपुरी थाना प्रभारी उनेश देशमुख अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में घायल चालकों की पहचान हरिशचंद्र पटेल (30 वर्ष) पिता रामचरण पटेल, निवासी गांधी ग्राम थाना मंदिरहसौद तथा मुकेश टंडन (27 वर्ष) पिता भरत टंडन, निवासी ग्राम अकलतरा थाना ग्रामीण भाटापारा के रूप में हुई है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here