Home कोरबा बाँकी मोंगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’, पीएम मोदी...

बाँकी मोंगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’, पीएम मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

15
0

कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह

कुसमुण्डा/कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी बाँकी मोंगरा मंडल के महामंत्री विकेश झा के नेतृत्व में आदर्श नगर कुसमुण्डा स्थित छठ घाट कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर भाजपा के प्रचार-प्रसार प्रभारी गुरदीप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य सुखदीप सिंह, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, रितेश सिंह, रवि कुकरेजा, दिनेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकेश झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंवाद और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने विंड एनर्जी में भारत की प्रगति, वैश्विक वैज्ञानिक विकास और ‘अदृश्य शक्ति’ के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में देशवासियों से सहयोग की अपील की है। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

विकेश झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान आज जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, जो सामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘मन की बात’ में व्यक्त विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाकर “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here