Home चर्चा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बीजापुर में विशेष टीकाकरण अभियानः 14 वर्ष...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बीजापुर में विशेष टीकाकरण अभियानः 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को लगेगा HPV का जीवन रक्षक टीका

14
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 27 अप्रैल 2026- महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की पूर्ण रोकथाम के लिए  स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक ऐतिहासिक और अहम कदम उठाया गया है। जिले की बेटियों को भविष्य में इस जानलेवा बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए विस्तृत  HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
 कहाँ और किसे लगेगा टीका
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर डॉ. बीआर पुजारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब बीजापुर जिले के विकासखंड स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों CHC और जिला अस्पताल में  HPV वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है।
वर्तमान में यह टीका विशेष रूप से उन सभी लड़कियों को लगाया जा रहा है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यह सही उम्र है जब इस वैक्सीन का प्रभाव सबसे अधिक होता है और शरीर में कैंसर से लड़ने वाली मजबूत इम्युनिटी विकसित हो जाती है।
क्यों जरूरी है यह टीका-
 आम जनता को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर की गंभीरता को स्पष्ट किया है I
देश में दूसरा सबसे बड़ा खतराः-
सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है।
गंभीर स्थिति-
 भारत में हर साल सर्वाइकल कैंसर के लगभग 1,20,000 (1.2 लाख) नए मामले सामने आते हैं और करीब 77,000 महिलाओं की इससे मृत्यु हो जाती है। यानी देश में हर 8 मिनट में एक महिला इस बीमारी से जान गंवाती है।
कैंसर का मुख्य कारण-
 इस कैंसर के 95ः से अधिक मामलों का कारण केवल एक वायरस है  HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस)
 है  HPV वैक्सीन- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार  HPV वैक्सीन चिकित्सा विज्ञान की एक ऐसी खोज है जो कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोक देती है। अगर 14 वर्ष की उम्र में लड़कियों को यह टीका लगा दिया जाए तो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा 90ः से 100ः तक खत्म हो जाता है। यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले लाखों रुपये के खर्च और कैंसर के असहनीय दर्द से बेटियों को बचाती है।
सुरक्षा एवं प्रभाव- 
यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), FOGSI और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA जैसी शीर्ष स्वास्थ्य संस्थाओं ने इसे प्रमाणित किया है। टीकाकरण के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द या मामूली बुखार जैसे सामान्य लक्षण आ सकते हैं, जो 1 से 2 दिन में स्वतः ठीक हो जाते हैं, इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपीलः
– बीजापुर प्रशासन सभी माता-पिता, अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करता है कि वे 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी अपनी बेटियों को नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में ले जाकर यह जीवन रक्षक टीका अवश्य लगवाएं। अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ कैंसर से सुरक्षा का उपहार देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित बीजापुर के निर्माण में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here