Home कोरबा कोरबा में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, महिलाओं ने अधिकारों को लेकर...

कोरबा में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, महिलाओं ने अधिकारों को लेकर दिखाई एकजुटता

16
0
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नारी शक्ति आक्रोश सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब नारी अपने अधिकारों एवं सम्मान के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक और सजग है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में कोरबा की मातृशक्ति ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।
 श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने अपने संबोधन में कहा कि
“आज की नारी जागरूक है, संगठित है और अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम सभी महिलाओं को इसके प्रति जागरूक कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वहीं कोरबा नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि
“नारी आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही है। अब समय आ गया है कि समाज में महिलाओं को उनका उचित सम्मान और अधिकार मिले। जब महिलाएं एकजुट होती हैं, तो कोई भी शक्ति उन्हें आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती। यह सम्मेलन महिलाओं की ताकत और एकता का प्रतीक है।”
सम्मेलन में महिलाओं ने अपने अधिकारों की रक्षा और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
 कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था, जिससे यह साफ प्रतीत हुआ कि आने वाले समय में नारी शक्ति समाज में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री संतोषी दीवान एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पकला साहू द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही और सभी ने एकजुट होकर समाज में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रीति चौहान, कार्यालय सह प्रभारी केया सेन गुप्ता, धनवाई निर्मलकर एवं भाजपा मंडल महामंत्री बांकीमोंगरा अनीता राजपूत की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का समापन जिला मंत्री श्रीमती चंचला राठौर द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here