Home चर्चा में आरंग में महिला पर जानलेवा हमला, दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी...

आरंग में महिला पर जानलेवा हमला, दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

19
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, 28 अप्रैल 2026: आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर फावड़े व आरी से जानलेवा हमला कर दिया। आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी हरीश साहू के अनुसार, आज सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता के बेटे ने अपने पिता को सूचना दी कि पड़ोसी डागेश्वर साहू ने उसकी मां से मारपीट की है। पति के घर पहुंचने पर महिला खून से लथपथ मिली। उसके सिर और गले पर गंभीर चोटें थीं। पीड़िता को तुरंत आरंग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी डागेश्वर साहू सीढ़ी वापस करने के बहाने घर में घुसा। घर में अकेली महिला पर उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया और कहा, “तुम मेरे साथ संबंध नहीं बना रही हो, आज तुम्हें जान से खत्म कर देता हूं।” इसके बाद उसने फावड़े से सिर पर और जेब में रखी आरी ब्लेड से गले पर वार किया। आरोपी महिला को मृत समझकर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता घिसटकर दरवाजे तक पहुंची और शोर मचाकर मदद मांगी।
आरंग पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 333, 74, 109 BNS के तहत केस दर्ज किया। घेराबंदी कर फरार होने की फिराक में लगे 40 वर्षीय आरोपी डागेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल फावड़ा और आरी ब्लेड जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी को 28 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here