Home चर्चा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ने युवा नेता पुनमचंद साहू को बनाया महामंत्री

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ने युवा नेता पुनमचंद साहू को बनाया महामंत्री

15
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अभी संगठन सृजन अभियान का दौर चल रहा है उसी बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने अपनी जंबो कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का गठन कर लिस्ट जारी किया जिसमें नगर पंचायत समोदा निवासी पुनमचंद साहू जो  की साहू समाज के बहुत सारे युवा चेहरा माने जाते बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते है जिन्होंने बूथ स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया के पद पर रहकर कार्य किया है जो जिसके फल स्वरुप उनके कार्यों को देखकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा पदोन्नति करते हुए महामंत्री का पद प्रदान किया है
मीडिया से बात करते हुए पुनमचंद साहू ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत छोटे से कार्यकर्ता  के रूप में बूथ स्तर पर काम करते हुए किया है इसके बाद उनके कार्यों को देखकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस में रहकर काम किया और आज महामंत्री के पद मिलने पर बहुत ही उत्साह और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करना चाहता हूं और मुझे इस लायक समझा उसके लिए मैं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी, जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष, एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं और सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मुझे दिए गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करुंगा मुझे पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसके लिए मैं सदैव तैयार रहूंगा साहू साहू जी ने आगे बताते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अपने-अपनी जिम्मेदारियां का पूर्णत: निर्वाहन कर अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा और आने वाले समय में पार्टी के हित में कार्य कर अपने प्रतिष्ठा दिखाना होगा l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here