Home चर्चा में आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 32...

आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 32 पौवा देशी शराब जब्त

13
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
दिनांक 27.04.2026 को आरंग थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस को मुखबिर से मोबाइल पर सूचना मिली कि ग्राम रानीसागर चौक के पास एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक थैले में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए  आरंग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश साहू पिता ईश्वर साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोसरंगी, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैले में 32 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था और उस पर “सवा शेरा शराब” लिखा लेबल लगा था। सभी पौवे छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की सील से सीलबंद थे। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3200 रुपये है।
आरोपी नरेश साहू अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को दिनांक 27.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया।
आरंग पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here