Home चर्चा में नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित हुई शिक्षिका पूर्णिमा मेहता।

नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित हुई शिक्षिका पूर्णिमा मेहता।

19
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर।।
विकास खंड लखनपुर के शा0 पूर्व मा0 शा0 गोरता में पदस्थ शिक्षिका पूर्णिमा मेहता को और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह 2025 -26 में सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें शासकीय विद्यालय में नवाचारी गतिविधि के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण कार्य करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा  नीति 2020 के अनुरूप उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम  राष्ट्रीय नवाचारी गतिविधियों समूह भारत के द्वारा रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रोफेसर जे0एन0 पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्च माध्य विद्यालय में 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव श्री रघुनाथ छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षा के उपसंचालक एस0के0 सारस्वत जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारती डीएसी रायपुर अरुण कुमार शर्मा प्राचार्य सुचिता पांडेय, समूह प्रमुख संजय सूर्यवंशी के साथ छत्तीसगढ़ के एडमिन टीम सहयोगी साथी एवं सभी देशभर के 160 अवार्डी उपस्थित रहे।
पूर्णिमा मेहता के इस उपलब्धि पर शिक्षक साथी ग्रामवासी विद्यार्थी तथा जनप्रतिनिधि समस्त विभागीय अधिकारी गणो ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here