Home चर्चा में लोकतंत्र प्रहरी संगठन में सूरज शर्मा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी, क्षेत्र...

लोकतंत्र प्रहरी संगठन में सूरज शर्मा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

10
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग
आरंग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सूरज शर्मा (रसनी, आरंग) को लोकतंत्र प्रहरी (सेनानी) संगठन में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समर्थकों तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सचिदानंद उपासने एवं दिवाकर तिवारी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस द्वारा की गई है।
नियुक्ति के पश्चात सूरज शर्मा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित की रक्षा की एक बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी संगठन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा, राष्ट्र की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करने वाला एक सशक्त मंच है। संगठन का मुख्य लक्ष्य राष्ट्र को परम वैभव की ओर अग्रसर करना है।
आपातकाल की विरासत से जुड़ा संगठन
यह संगठन देश में लगाए गए 1975 के आपातकाल के विरोध से उत्पन्न हुआ है। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू किए गए मीसा (MISA) कानून के तहत हजारों लोगों को बिना सुनवाई के गिरफ्तार किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गई और लोकतंत्र की मूल आत्मा को चोट पहुंचाई गई।
1977 में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन लोकतंत्र सेनानियों को रिहा किया गया। आज भी उन संघर्षों की याद में यह संगठन सक्रिय रूप से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का कार्य कर रहा है।
आरंग रहा आंदोलन का केंद्र
आरंग क्षेत्र उस समय आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र रहा, जहां से बड़ी संख्या में लोग मीसाबंदी बनाए गए। आज उन्हीं परिवारों को सम्मान देते हुए उनके वंशजों और लोकतंत्र के प्रति समर्पित व्यक्तियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
क्षेत्र में बढ़ा राजनीतिक उत्साह
सूरज शर्मा की नियुक्ति से आरंग सहित पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here