Home चर्चा में सनम जांगड़े ने बंगाल में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक...

सनम जांगड़े ने बंगाल में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

8
0
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री के जनसभा में हुए शामिल 
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। छत्तीसगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने विगत दिवस पश्चिम बंगाल के अपने दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बैठकों और जनसभाओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
पश्चिम बंगाल के जगतबल्लवपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जांगड़े ने कहा कि आज का समय संगठन की मजबूती का समय है। जब तक हम बूथ स्तर तक मजबूत नहीं होंगे, तब तक बड़ी जीत संभव नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही भाजपा को विजय दिला सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने, केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सरल भाषा में समझाने तथा विपक्ष के भ्रमजाल को तोड़ने का आग्रह किया।
उन्होंने जगतबल्लवपुर क्षेत्र में बूथ स्तर पर पहुँच कर भाजपा सरकार के वादों और मोदी जी की गारंटी की सच्चाई से कार्यकर्ता को अवगत कराया  अपने संबोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दी गई गारंटी केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर उतरने वाली सच्चाई है। गरीब, किसान, महिला और युवा—हर वर्ग के लिए जो कार्य हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बूथ कमजोर न रहे और हर मतदाता तक भाजपा की बात पहुंचे। जांगड़े ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन निश्चित है और हर कार्यकर्ता को इस परिवर्तन का वाहक बनना होगा।
इसके साथ ही उन्होंने हुगली जिला के सेरामपुर में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ मंच साझा किया और संगठन की एकजुटता को चुनावी जीत का आधार बताया।
इसके अतिरिक्त, जांगड़े ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन आशीर्वाद सभा में भी सहभागिता की। अपने पूरे दौरे के दौरान सनम जांगड़े ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संदेश दिया। उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here