जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। नगर पंचायत रोहांसी के होनहार छात्र मोनेश साहू पिता तुलसी राम साहू माता हेमलता साहू ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह गंगाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहांसी में प्रथम स्थान भी हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि हेतु मोनेश साहू का मुंह मीठाकर शुभकामनाएं दिये है।
मोनेश साहू के परिवारजनों ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी और होनहार छात्र रहा है। जो कि पहले भी अपनी कक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करते आया है।
इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। मोनेश की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। उनकी इस सफलता पर पुनीत राम साहू, बीसवंतीन साहू, लालबहादुर साहू, केशव साहू, टोमन साहू, रुखमणी साहू, भूनेश्वरी साहू, नीलम साहू, वरुण, दुर्गा, सागर, लीना, सोमेश, चंद्रशेखर, भावेश, वसुंधरा, हरिशंकर साहू सहित विद्यालय शिक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मोनेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।








