कोरबा।
मातृ दिवस के पावन अवसर पर कोरबा शहर में “मातृ नारीशक्ति वंदन सम्मान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माताओं के सम्मान, प्रतिभा प्रदर्शन और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत “Mom with Kid’s (Fashion Show & Talent)” जैसी आकर्षक प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें माताएं अपने बच्चों के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों के लिए भारतीय परिधान को अनिवार्य रखा गया है, जिससे भारतीय संस्कृति की झलक भी कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।
यह कार्यक्रम 10 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होटल ऑरा गोल्ड, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व 9 मई को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन भी रखा गया है, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
आयोजन की खास बात यह है कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे, साथ ही प्रोफेशनल फोटोशूट की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में “Mom with Style Safar” थीम के माध्यम से माताओं के आत्मविश्वास और स्टाइल को मंच प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने शहर की सभी माताओं से इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन एवं जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
👉 संपर्क: 8770456399, 8085827420
यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि मातृत्व के सम्मान और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक बनने जा रहा है।








