Home चर्चा में जिज्ञासु वर्मा ने 12 वी बोर्ड मे किया टॉप विधायक संदीप...

जिज्ञासु वर्मा ने 12 वी बोर्ड मे किया टॉप विधायक संदीप साहू ने दी बधाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर कराई बात

7
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी) । सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 98.7% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है जिज्ञासु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है जिज्ञासु वर्मा के पिता श्री नरेंद्र वर्मा ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।
जिज्ञासु की सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू जिज्ञासु और उनके परिवार से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं इस दौरान संदीप साहू ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं हमारे क्षेत्र का गौरव है जिज्ञासु ने न केवल अपने माता-पिता और स्कूल का बल्कि कसडोल विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ मे नाम रोशन किया है। हम उनकी शिक्षा और करियर के लिए हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार हैं उन्होंने जिज्ञासु को आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया मुलाकात के दौरान विधायक संदीप साहू ने अपने मोबाइल से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बात जिज्ञासु वर्मा से कराई पूर्व मुख्यमंत्री ने फोन पर जिज्ञासु को आशीर्वाद देते हुए उनकी सफलता की सराहना की और कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मेधावी छात्र को बधाई देकर उसका हौसला बढ़ाया इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिन्होंने मेधावी छात्र को बधाई दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here