विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि यौन उत्पीड़न के मामले में थाना सीतापुर में दिनांक 26/04/2026 को प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है कि पीड़िता दिनांक 24/04/26 को अपनी सहेलियों के साथ शादी में गए थे, वापस आते समय आरोपीगणों द्वारा पीड़िता को मोटरसाइकिल में बैठाकर जबरदस्ती सुनसान जगह ले गए जहाँ चारों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता उसी दिन 24-4-26 को रात में अपने घर पहुंची, अगले दिन दिनांक 25-4-26 को अपने घर में घटना की बात परिजनो को बताने पर प्रार्थिया द्वारा दिनांक 26-4-26 को थाना सीतापुर आने पर प्रार्थीया की रिपोर्ट पर दिनांक 26-4-26 को थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 70(2) BNS एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4(2),5(जी), 6, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान पीड़िता का 26-4-26 महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया कथन दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके सहेली के साथ भी दुष्कर्म की घटना हुई है पीड़िता का तत्काल उसी दिन दिनांक 26-4-26 को मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर से कराया गया दूसरी पीड़िता का देर रात होने से दिनांक 27-4-26 को मेडिकल परीक्षण कराया गया है
28-4-26 को पीड़िताओं के परिजन द्वारा मेडिकल रिपोर्ट में असहमति प्रकट करने पर थाना प्रभारी सीतापुर द्वारा पीड़िताओं के पुनः मेडिकल कराने के लिए दिनांक 29-4-26 को जिला हॉस्पिटल अंबिकापुर भेजा गया मेडिकल परीक्षण आधार पर आए साक्ष्य पर प्रकरण में दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक कुल 6 आरोपी जिसमें की तीन आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षरत बालक है को गिरफ्तार किया गया है विवेचना कार्यवाही जारी है साक्ष्य संकलन किया जा रहा है प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है
प्रकरण की विवेचना दौरान 03 आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है
1.आनंद बेक पिता लिखन बेक 27 वर्ष निवासी जजगा सेटरापारा थाना सीतापुर
2.विकास उर्फ राहुल पिता नन्हू राम तिग्गा उम्र 24 वर्ष निवासी जजगा खालपरा थाना सीतापुर
3.मनीष खलखो उर्फ़ आभीस पिता सेनात खलखो निवासी जजगा उपरपारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर एवं विधि से संघर्षरत 03 अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक धनकेश्वर यादव, राकेश यादव, प्रमित भगत, निर्मल कुर्रे, बूढ़ा पैकरा, सेवक प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








